Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया के रिस्क को उजागर करता है स्वाइप क्राइम : निहाल निश्चल

December 31, 2024

सोशल मीडिया के रिस्क को उजागर करता है स्वाइप क्राइम : निहाल निश्चल

मुंबई: अभिनेता निहाल निश्चल ने डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया को लेकर बढ़ती चिंताओं पर अपने विचार साझा किए। अभिनेता ने इनसे होने वाले जोखिमों पर भी प्रकाश डाला और फैंस को सतर्क भी किया।

सीरीज ‘स्वाइप क्राइम’ में अपनी भूमिका के बारे में एक्टर ने बात की। निहाल ने ऑनलाइन डेटिंग के डार्क साइड और डिजिटल कनेक्शन के संभावित खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शो का उद्देश्य इन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दर्शकों से इस दुनिया में अधिक सतर्क रहने को लेकर सतर्क भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अब हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। यह आज के समाज की वास्तविकता है। हमारा शो इन प्लेटफॉर्म का लापरवाही से उपयोग करने के जोखिमों को उजागर करता है।’’

‘‘स्वाइप क्राइम’’ में प्रत्युष दुबे की भूमिका निभाने वाले निश्चल ने शो के टाइटल पर भी बात की और बताया, ‘‘ ‘स्वाइप क्राइम’ रहस्यमयी है। यह एक अनूठा टाइटल है, जो डेटिंग ऐप्स और साइबर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती कहानी की ओर इशारा करते हुए दर्शकों में जिज्ञासा जगाता है।’’

निहाल ने अपने किरदार के बारे में कहा, ‘प्रत्युष की यात्र भरोसेमंद है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ रिस्क उठाने को तैयार रहता है।‘

प्रोडक्शन की बात करें तो निहाल ने वर्सेटाइल मोशन पिर्स टीम की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुख्य कलाकार के तौर पर यह मेरा पहला बड़ा प्रोजेक्ट था और यह अनुभव अद्भुत रहा। हर्ष सर और श्रुति मैम ने एक शानदार वातावरण बनाए रखा, जिससे पूरी प्रक्रिया सहज रही और काम आसानी से पूरा हो गया।‘

‘स्वाइप क्राइम’ सीरीज का निर्माण वर्सेटाइल मोशन पिर्स के तहत श्रुति और हर्ष मेनरा ने किया है। ‘स्वाइप क्राइम’ डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के अंधेरे पक्ष को उजागर करते हुए उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खतरों और तकनीक के दुरुपयोग को उजागर करता है। यह सीरीज कॉलेज के छात्रों के एक समूह को केंद्र में रखकर बनी है, जो खुद को धोखाधड़ी और ब्लैकमेल के खतरनाक जाल में फंसा पाते हैं। जैसे-जैसे वे ऑनलाइन घोटालों का शिकार होते हैं, वे बढ़ते संकट से बचने के लिए संघर्ष करते हैं।

यह सीरीज साइबर क्राइम के बड़े और खतरनाक प्रभावों पर भी प्रकाश डालता है, जो आज के समय में एक बड़ा मुद्दा है। ‘स्वाइप क्राइम’ का प्रीमियर 20 दिसंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हुआ था।

ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें