Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तापसी पन्नू ने खुद को बताया बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस

August 8, 2024

तापसी पन्नू ने खुद को बताया बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस

तापसी पन्नू बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। तापसी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। हर किरदार में वह ढल जाती हैं। तापसी हमेशा से लीक से हटकर फिल्में करना और बेबाक रहना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस कई बार इंडस्ट्री में नंबर 1 के गेम पर बात कर चुकी हैं। हाल में तापसी पन्नू ने खुद को नंबर 1 एक्ट्रेस बताया है।

उन्होंने बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनने की होड़ पर भी दिलचस्प बयान दिया। तापसी को नहीं है ज्यादा फिल्में न मिलने का दुख बता दें कि, तापसी पन्नू अपनी दो अपकमिंग फिल्में ‘खेल खेल में’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही एकदम अलग जॉनर की फिल्में हैं। एक इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि क्या उन्हें काम इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री के हिसाब से ढलने के बजाय अपना रास्ता खुद बनाया।

तापसी ने कहा, ‘कोई बात नहीं, जिंदगी खत्म नहीं हुई है। मुङो लगता है और मैंने हमेशा कहा है कि लाइफ बहुत लिमिटड है। मैं किसी और की तरह नहीं बल्कि खुद की तरह जीना चाहती हूं।’ तापसी को नहीं बनना हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेस उन्होंने आगे कहा, ‘ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? मैं सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं बनूंगी। मेरे को नहीं बनना है हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेस।’ मेरे लिए मैं नंबर 1 हीरोइन हूं इतना ही नहीं तापसी ने नंबर 1 एक्ट्रेस बनने के सवाल पर भी गजब रिएक्शन दिया।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरा जितना अभी चल रहा है उससे खुश हूं। मेरी उससे रोज़ी-रोटी चल रही है। हाल ही में मैंने अक्षय सर का इंटरव्यू पढ़ा। उन्होंने जो भी कहा मुङो पसंद आया। वही मेरी बात भी है। वह कहते हैं, ‘मुङो ये सब सुनके लगता है कि मैं किसी रेस में दौड़ता हुआ घोड़ा हूं। मेरे लिए तो मैं हमेशा नंबर वन हूं क्योंकि मैं अकेला भाग रहा हूं।’ दूसरी ओर मैं भी उनके जैसा सोचती हूं।’ तापसी पन्नू जल्द ही ‘खेल खेल में’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में दिखाई देने वाली हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें