Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut संग झगड़े में पहली बार बोली Taapsee Pannu, ‘सस्ती कॉपी’ कहने पर हुआ था झगड़ा

March 18, 2023

Kangana Ranaut संग झगड़े में पहली बार बोली Taapsee Pannu, ‘सस्ती कॉपी’ कहने पर हुआ था झगड़ा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि कंगना रनौत अच्छी अभिनेत्री हैं और उनसे उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। कंगना की बहन रंगोली के तापसी को कंगना की ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था। तापसी ने कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा उन पर किए गए ‘सस्ती कॉपी’ वाली कमेंट के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि वह कंगना के कमेंट और इस बारे में बात करने के बाद शॉक्ड थीं उन्होंने कहा , “ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानती, लेकिन यदि कोई ऐसी सिचुएशन आती है जहां वह मेरे सामने होती हैं तो मैं जाकर हैलो कहूंगी। मुझे थोड़ी प्रॉब्लम है प्रॉब्लम उसे है तो उसकी मर्जी।

तापसी पन्नू ने कहा, मैं सच बताऊं तो अब मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता। शुरुआती दौर में मुझे इस तरह के कमेंट से फर्क पड़ता था लेकिन अब ऐसी बातों से परेशान नहीं होती।तापसी ने कंगना की तारीफ करते हुए बताया कि वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें