Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Odella 2’ की शूटिंग के बीच Tamannaah Bhatia ने शेयर किया अपना पहला लुक

March 9, 2024

‘Odella 2’ की शूटिंग के बीच Tamannaah Bhatia ने शेयर किया अपना पहला लुक

मुंबई: तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। बता दें कि तमन्ना अभी ‘ओडेला 2’ की शूटिंग वाराणसी में कर रही हैं। शूटिंग जारी है, ऐसे में जब पूरा देश भगवान शिव की भाक्ति में लीन है, तो अभिनेत्री ने कुछ समय निकालकर अपना पहला लुक अपने सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

फोटोज में अभिनेत्री लाल और सतरंगी रंग के कपड़े पहनी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के एक हाथ में डमरू, तो दूसरे हाथ में छड़ी नजर आ रही है। उनके माथे पर भगवान शिव का तिलक भी नजर आ रहा है। फिल्म का पोस्टर भी पहली दफा सार्वजनिक किया गया है, जिसमें अभिनेत्री को शिव शक्ति के रूप में दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें