Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Abhishek Kapoor की निर्देशित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘Azaad’ का टीजर हुआ रिलीज

November 5, 2024

Abhishek Kapoor की निर्देशित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘Azaad’ का टीजर हुआ रिलीज

Film Azaad Teaser Released : निर्देशक अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म ‘आजाद’ का टीजर आउट हुआ। फिल्म एक यादगार सिनेमाई सफ़र होने का वादा करती है। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म ‘आजाद’ का टीज रिलीज हो चुका है और यह एक एपिक एक्शन-एडवेंचर होने का वादा करती है, जो यकीनन अपनी छाप छोड़ेगी। टीजर ने फैंस के बीच उत्साह जगा दिया है, जिसमें फिल्म की शक्तिशाली कहानी की झलकियाँ दिखाई गई हैं। इसके प्रीव्यू में, ‘आजाद’ एक डार्क हॉर्स के रूप में सामने नजर आता है, जो अपने सच्चे इमोशन्स और शानदार सिनेमैटोग्राफी से दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

टीजर दर्शकों के लिए इस एडवेंचर जर्नी में क्या है, इसकी एक रोमांचक झलक पेश करता है। फौरन सनसनी मचाने वाली अभिषेक कपूर ने फिल्म ‘आजाद’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है। आजाद टीजर आउट नाउ. विटनेस द एडवेंचर ऑन बिग स्क्रीन्स दिस जनवरी 2025।”

इससे पहले दिवाली के शुभ अवसर पर कपूर ने फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। मेकर्स ने दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में एक एक्सक्यूसिव टीज़र प्रीमियर की भी व्यवस्था की थी। ‘आजाद’ में अजय देवगन, डायना पेंटी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं और इसमें डेब्यूटेंट अमन देवगन और राशा थडानी भी शामिल हैं। रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अभिषेक कपूर की साहसी, नई और रोमांचक कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की परंपरा को जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें