Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2-द रूल’ 15 अगस्त 2024 को होगी रिलीज

September 11, 2023

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2-द रूल’ 15 अगस्त 2024 को होगी रिलीज

मुंबई: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2-द रूल’ की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। यह फिल्ज़्म 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में आएगी।

सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने तारीख की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फिल्ज़्म के लिए स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के साथ बॉक्स आफिस पर लाभ कमाने का यह सुनहरा अवसर होगा।

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में पुष्पा के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। फ्रेंचाइजी का पहला भाग, ‘पुष्पा- द राइज’ महामारी की तीसरी लहर के बीच रिलीज हुआ था, उस समय यह एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी थी।

महामारी के बाद यह टर्नअराउंड फिल्म थी, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला दिया। अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया पुष्पराज का किरदार भारतीय सिनेमा में सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गया।

‘पुष्पा 2-द रूल’ दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर कई भाषाओं में रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित, मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मति, फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्रीप्रसाद ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें