Thalapathy Vijay film Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि फिल्म ‘जन नायगन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के कुछ अहम सीन ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही है।
इंटरनेट पर वायरल हुए फिल्म के सीन
मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म के लगभग 10 मिनट तक के अहम फुटेज सोशल मीडिया पर फैल गए हैं। इन क्लिप्स में फिल्म के इंट्रोडक्शन और कुछ अहम हिस्से शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि पूरी फिल्म ही लीक हो गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डायरेक्टर एच. विनोद का छलका दर्द
फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोद ने इस घटना पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर सीन फिल्म से जुड़े लोगों की मेहनत और सपनों का नतीजा होता है, और इस तरह रिलीज से पहले लीक होना बेहद दुखद है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे पायरेटेड कंटेंट से दूर रहें और फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखें।
All those sharing the video on tweets using fake handles must be blocked immediately by cyber cell. Team #JanaNayagan @KvnProductions must complain and stop further spread of the footage. Reading the insta post of #HVinoth makes me sad.
Stop conspiracy theories, just stop… pic.twitter.com/Tu4SP1fygB
— G Dhananjheyan (@Dhananjayang) April 10, 2026
मेकर्स की अपील
प्रोड्यूसर और फिल्म क्रिटिक धनंजयन गोविंद ने भी इस लीक की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म के अहम हिस्सों का इस तरह लीक होना बेहद चिंताजनक है और इस पर कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। मेकर्स ने दर्शकों से भी अपील की है कि वे इन वीडियो को न देखें और न ही शेयर करें।
Just spoke with Regional Censor Officer, Chennai and briefed him on this urgent matter. He is ready to support and request Information & Broadcasting Ministry at Delhi to remove all links and act against those posting the videos and links.
Suggest @KvnProductions… pic.twitter.com/9Dk4UAYqet
— G Dhananjheyan (@Dhananjayang) April 10, 2026
सेंसरशिप में भी फंसी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘जन नायगन’ पहले से ही सेंसर बोर्ड की समीक्षा प्रक्रिया में देरी का सामना कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ आपत्तियों के कारण फिल्म को दोबारा एडिट कर जमा किया गया है। पहले इसे पोंगल पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसक सकती है।
स्टार-स्टडेड कास्ट
इस फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियमणि, गौतम वासुदेव मेनन और अन्य कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।