Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Bengal Files’ की गूंज अब अमेरिका में… इन 10 शहरों में होंगे ज़बरदस्त प्रीमियर

June 27, 2025

‘The Bengal Files’ की गूंज अब अमेरिका में… इन 10 शहरों में होंगे ज़बरदस्त प्रीमियर

‘The Bengal Files’ : भारतीय सिनेमा के सबसे बोल्ड फिल्ममेकर्स में से एक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बेबाक शैली और छुपी सच्चाई को सामने लाने वाली कहानी कहने की कला के लिए जाने जाते हैं। द ताशकंद फाइल्स और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के बाद अब वह अपनी ‘ट्रुथ ट्राइलॉजी’ की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत के इतिहास के एक और छिपे हुए हिस्से को उजागर करने जा रही है।

बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने अमेरिका में 10 बड़े मेगा प्रीमियर की घोषणा की है, जो 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होकर 10 अगस्त को ह्यूस्टन में खत्म होंगे। इस प्रीमियर टूर में शिकागो, अटलांटा, वाशिंगटन डीसी, रैले, टैम्पा, फीनिक्स, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया जैसे महत्वपूर्ण शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। विदेशों में द बंगाल फाइल्स की डिमांड काफी बढ़ रही है। इसी वजह से डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री से कई देशों में इसका प्रीमियर करने के लिए कहा जा रहा है। यह साफ है कि यह फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों को पसंद आ रही है और इसे लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है।

हाल ही में रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर अपने दमदार और इंटेंस सीन्स की वजह से हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। दर्शकों और आलोचकों दोनों ने ही इसे खूब सराहा है। हालांकि महाकाली को आग में दिखाने वाला एक सीन थोड़ा विवादित रहा, लेकिन मेकर्स ने साफ किया है कि यह फिल्म पूरी रिसर्च के आधार पर बनाई गई है। टीजर में एक लाइन “अगर कश्मीर तुम्हें तकलीफ देगा, तो बंगाल तुम्हें प्रताड़ित करेगा” ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फिल्म को लेकर उत्साह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।

द बंगाल फाइल्स विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है, और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। तेज नारायण अग्रवाल और आई.एम. बुद्ध द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें