Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐतिहासिक फिल्मों की अमूल्य कलाकृतियों की हुई सबसे बड़ी नीलामी

August 19, 2023

ऐतिहासिक फिल्मों की अमूल्य कलाकृतियों की हुई सबसे बड़ी नीलामी

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस का जश्न बस शुरू होने को है और ऐसे में सिनेमा की दुनिया से जुड़ी एक ऐसी ख़बर सामने आई है, जो हरेक सिने-प्रेमियों के लिए को ख़ुश कर‌ देगी। ‘बरसात ऐंड भारत’ नामक इस नीलामी में तमाम दुर्लभ कलाकृतियों की नीलामी‌ का ऐलान‌ डीरिवाज एंड लेवस की‌ ओर से किया गया है।इस नीलामी की इस ऑनलाइन प्रक्रिया में कई लोगो ने हिस्सा लिया। इस नीलामी का आयोजन 15 अगस्त से 19 अगस्त तक डीरिवाज लेवस डॉट कॉम वेबसाइट के ज़रिए‌ किया गया। कई जानी-मानी क्लासिक फ़िल्मों और फ़िल्मी सीन्स से जुड़ी कलाकृतियों व स्मृति चिह्नों की अनूठी नीलामी का आयोजन किया गया।

इस नीलामी के लिए जारी की गई बुकलेट में बरसात, शहीद के विभिन्न वर्ज़न, बरसात की रात, नया दौर, मदर इंडिया, मुगल-ए-आज़म, दिल तेरा दीवाना आदि फ़िल्मों की एक विशेष झलक देखी जा सकती है। एक विशेष श्रेणी के तहत मनोज कुमार की फ़िल्मों से जुड़ी सामाग्रियों को नीलाम किया जाएगा तो वहीं एम। एफ़। हुसैन द्वारा मुगल-ए-आज़म, इक़बाल, देवदास, मीनाक्षी और गजगामिनी की कलाकृतियों पर भी विशेष तौर पर फ़ोकस किया गया।

 

इस नीलामी में सुनील दत्त, वहीदा रहमान, किशोर कुमार, मधुमति, प्रेम धवन आदि कालाकरों के 30 से ज़्यादा जिलेटिन फ़ोटोग्राफ़िक प्रिंट्स उपलब्ध हैं। यह उन दिनों की तस्वीरें हैं जब उपरोक्त सभी कलाकार साल 1960 के दशक में सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का मनोरंजन करने गये थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें