Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dussehra’ की कमाई महज 6 दिनों में 100 करोड़ के पार

April 6, 2023

‘Dussehra’ की कमाई महज 6 दिनों में 100 करोड़ के पार

हैदराबाद: टॉलीवुड स्टार नानी की पहली अखिल भारतीय फिल्म ‘दशहरा’ ने बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अपनी रिलीज के केवल छह दिनों में दशहरा ने 100 करोड़ रूपए की कमाई कर ली। फिल्म ने दुनिया •ार में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह मील का पत्थर हासिल करने वाली नानी की पहली फिल्म बन गई है।

फिल्म ने न केवल घरेलू बाजार में बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी छाप छोड़ी है, खासकर अमेरिका में जहां यह 2 मिलियन डॉलर तक पहुंचने के करीब है। हाल ही में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए दशहरा कड़ी टक्कर भी साबित हुआ है।दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नानी ने ट्वीट किया: “हमारा प्रयास, आपका उपहार।”

फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए करीमनगर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निर्देशक को एक बीएमडब्ल्यू कार मिली और टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 ग्राम सोने का सिक्का उपहार में दिया गया।अन्य भाषाओं में धीमी शुरूआत के बाद फिल्म अब सकारात्मक चर्चा के साथ रफ्तार पकड़ रही है।

‘दशहरा’ एक हिट साबित हुई है, जिसमें अच्छी कहानी कहने, चतुर निर्देशन और प्रति•ााशाली अ•िानेताओं का पावरफुल परफॉरमेंस है।फिल्म श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित और एसएलवी सिनेमाज बैनर के तहत सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें