Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तब्बू के पहले निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग फिल्म खुफिया, जानकर आप भी होंगे हैरान

October 5, 2023

तब्बू के पहले निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग फिल्म खुफिया, जानकर आप भी होंगे हैरान

मुंबई: निर्देशक-संगीतकार विशाल भारद्वाज अपनी जासूसी फिल्म खुफिया की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस तब्बू के साथ एक्टर अली फजल और वामीका गब्बी के साथ काम किया है।फिल्म में तब्बू की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए निर्देशक ने कहा कि यह तब्बू की निभाई गई पहले की भूमिका से बहुत अलग है।फिल्म जितनी जासूसी पर केंद्रित है, उतनी ही कैरेक्टर स्टडी पर आधारित है, तब्बू ने भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की एक ऑपरेटिव कृष्णा मेहरा की भूमिका निभाई है।

तब्बू जासूस के किरदार में हैं और एक खतरनाक मिशन पर हैं। वह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर रॉ के अंदर वो कौन घुसपैठिया हो सकता है, जो देश के खिलाफ जा रहा है। तब्बू का शक अली फजल के किरदार पर जाता है, जिसे वह देशद्रोही मानती हैं।वैरायटी से बात करते हुए, विशाल भारद्वाज ने फिल्म में तब्बू की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया और कहा, ‘उर्दू में सीक्रेट का मतलब खुफिया होता है। वह अपने जासूसी के काम को अपने बेटे से छिपाकर रखती हैं। तब्बू ने पहले जिस तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, उसकी तुलना में यह बहुत अलग है।’

फिल्म में नारी शक्ति और कैरेक्टर स्टडी पर जोर देने के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि यह एक एक्शन फिल्म से ज्यादा एक महिला की कैरेक्टर स्टडीहै, लेकिन अगर मुझे तुलना करनी हो तो मैं कहूंगा कि निकटतम संदर्भ द लाइव्स ऑफ अदर है।‘विशाल ने फिल्म को थ्रिलर से ज्यादा ड्रामा बताया, जिसकी वजह इसके पात्रों की गहरी भावनाओं के साथ-साथ उनके भावनात्मक संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करना है।5 अक्टूबर से दुनिया भर में स्ट्रीम होने के लिए तैयार खुफिया रॉ में काउंटर एस्पायनेज के पूर्व प्रमुख अमर भूषण के उपन्यास एस्केप टू नोव्हेयर पर आधारित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें