Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ भारत की विविधता का उत्सव : विक्की कौशल

September 17, 2023

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ भारत की विविधता का उत्सव : विक्की कौशल

मुंबई : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ भारत की विविधता और मूल्यों के महत्व को मनोरंजक तरीके से पेश करती है। अभिनेता कौशल ने कहा, ‘‘यह (फिल्म) हमारे पारिवारिक मूल्यों, हमारी विविधता का उत्सव है। फिल्म में यह सब मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह आपको काफी हंसाएगी। इसे देखकर आपको भारतीय परिवार और संस्कृति का हिस्सा होने पर गर्व होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारत की विविधता पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी विशेषता भी है। हमारे देश में हर 100 किलोमीटर पर खाना-पान, भाषा और परंपराओं में बदलवा देखने को मिल जाता है, लेकिन हमारे मूल्य और विविधता ही हमें एकजुट रखती है।’’ विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म भजन कुमार के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहचान के संकट से जूझता है। भजन कुमार का किरदार विक्की कौशल ही निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें