Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’

September 23, 2023

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’

मुंबई: ऐसा लगता है कि पारिवारिक कॉमेडीज की वापसी हो रही है। करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद, फिल्म निर्माता विजय कृष्ण आचार्य द ग्रेट इंडियन फैमिली के साथ यहां हैं। 22 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। विक्की कौशल के किरदार वेद व्यास त्रिपाठी उर्फभजन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म एक धार्मिक हिंदू व्यक्ति को एक बड़े संकट से गुजरती है जब उसे पता चलता है कि वह जन्म से मुस्लिम है। हालांकि यह फिल्म हिंदू- मुस्लिम संबंधों पर एक घिसीपिटी टिप्पणी लगती है, लेकिन यह उससे कहीं अधिक है। अपने मूल में, द ग्रेट इंडियन फैमिली उस अटूट बंधन को प्रदिर्शत करती है जो भारतीय परिवार एक-दूसरे के बीच साझा करते हैं, खासकर संकट के समय में। सभी कमजोरियों को एक तरफ रखते हुए द ग्रेट इंडियन फैमिली आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें