Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘येंतम्मा’ की शूटिंग का मुख्य आकर्षण लुंगी में डांस करना था: पूजा हेगड़े

April 5, 2023

‘येंतम्मा’ की शूटिंग का मुख्य आकर्षण लुंगी में डांस करना था: पूजा हेगड़े

मुंबई: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ‘येंतम्मा’ गाने की शूटिंग का खूब मजा लिया और कहा कि लुंगी में डांस करना इसका मुख्य आकर्षण था। मंगलवार को रिलीज किया गया यह गाना सलमान खान और वेंकटेश पर फिल्माया गया है, लेकिन इस गाने में उनके साथ राम चरण भी थिरकते देखे गए। गाने में पूजा हेगड़े भी लाल रंग की शर्ट में मुंडू के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश दग्गुबाती सर के साथ ‘येंतम्मा’ की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया। जिस पल मैंने गाना सुना, हमें पता था कि यह जनता के बीच पूरी तरह से हिट होने वाला है।

पूजा ने आगे कहा कि गाने की शूटिंग का मुख्य आकर्षण लुंगी में पूरे दिल से डांस करना था। मुझे पूरा विश्वास है कि ‘येंतम्मा’ उन डांस नंबर्स में से एक होगा, जो हर शादी और पार्टी में बजने वाला है। गाने में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म, शहनाज गिल और पलक तिवारी की बॉलीवुड की पहली फिल्म है और इसमें जगपति बाबू, भूमिका चावला भी होंगी और इसमें अब्दु रोजिक, भाग्यश्री और अन्य की झलक भी होगी। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें