Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

The Kerala Story 2: विवादों के बाद भी सातवें दिन छाई ‘द केरल स्टोरी 2’; जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

March 6, 2026

The Kerala Story 2: विवादों के बाद भी सातवें दिन छाई ‘द केरल स्टोरी 2’; जानें अब तक कितना कमा चुकी है फिल्म

The Kerala Story 2 BO Day 7: निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड और होली की छुट्टियों के दौरान बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई तेजी से बढ़ी।

सातवें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 2.19 करोड़ रुपये कमाए। अब तक सात दिनों में कुल कमाई 22.34 करोड़ रुपये हो चुकी है।

दिनवार कमाई

पहला दिन: 75 लाख
दूसरा दिन: 4.65 करोड़
तीसरा दिन: 4.75 करोड़
चौथा दिन: 2.5 करोड़
पांचवां दिन: 4 करोड़
छठा दिन: 3.5 करोड़

बता दें कि अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा की यह फिल्म 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। सात दिनों में प्रोड्यूसर्स ने अपने निवेश का 72% से अधिक रिकवर कर लिया है। फिल्म को सक्सेस टैग पाने के लिए कम से कम 8 करोड़ की और कमाई की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :

मुकाबला और रिकॉर्ड

साल 2026 में अब तक केवल सनी देओल की बॉर्डर 2 ही सफल रही है। मर्दानी 3 और ओ रोमियो जैसी बड़ी फिल्मों ने यह मुकाम हासिल नहीं किया। द केरल स्टोरी 2 अपने सीक्वल के साथ जल्द ही सक्सेस क्लब में शामिल होने की तैयारी में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें