Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रभास की ‘The Raja Saab’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए 100 करोड़, जानें दूसरे दिन का आंकड़ा

January 11, 2026

प्रभास की ‘The Raja Saab’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए 100 करोड़, जानें दूसरे दिन का आंकड़ा

The Raja Saab Box Office: पैन-इंडिया स्टार प्रभास अपनी नई फिल्म ‘द राजासाब’ के जरिए सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, हालांकि ओपनिंग के मामले में यह प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित नहीं हो सकी। इसके बावजूद पहले दिन की कमाई में फिल्म ने ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

जहां पहले दिन फिल्म ने भारत में करीब 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट दर्ज की गई। सभी भाषाओं को मिलाकर दूसरे दिन फिल्म सिर्फ 27.83 करोड़ रुपये ही कमा पाई, जो ओपनिंग डे के मुकाबले काफी कम है।

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में एक बार फिर रोका गया सिखों का नगर कीर्तन, हाका डांस कर किया विरोध प्रदर्शन

दो दिनों में 90 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द राजासाब’ ने भारत में महज दो दिनों में 90.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 108.4 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.4 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे दिन कमाई में लगभग 48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

ऑक्यूपेंसी में मिला-जुला प्रदर्शन

फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शनिवार को तेलुगु वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 44 प्रतिशत रही। सुबह के शोज़ अपेक्षाकृत कमजोर रहे, जबकि शाम और रात के शोज़ में दर्शकों की संख्या बढ़ी।

हिंदी वर्जन की बात करें तो यहां ऑक्यूपेंसी काफी कम, करीब 13 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि रात के शोज़ में इसमें हल्का सुधार देखने को मिला। तमिल वर्जन की औसत ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत के आसपास रही, जिसमें रात के शोज़ में बेहतर रिस्पॉन्स मिला।

Video : हाईकोर्ट फैसले पर Dr. Bindal का बयान, CM की टिप्पणी पर आपत्ति

स्टारकास्ट और आगे की राह

प्रभास के साथ इस फिल्म में बोमन ईरानी, जरीना वहाब, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं कि क्या वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म अपनी रफ्तार दोबारा पकड़ पाएगी या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें