Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘War 2’ की कहानी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है’… Ayan Mukerji ने टीज़र के बाद दिया भावुक संदेश

May 23, 2025

‘War 2’ की कहानी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है’… Ayan Mukerji ने टीज़र के बाद दिया भावुक संदेश

एंटरटेनमेंट डेस्क: वॉर 2 के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने पहली बार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक भावनात्मक नोट साझा किया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अयान ने फिल्म के अनुभव, कहानी की गहराई और अपने को-स्टार्स के साथ काम करने की भावनाओं को दिल से बयां किया है।

📲 अयान मुखर्जी का पोस्ट देखें –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

उन्होंने लिखा: “हमारी फिल्म अपने बड़े स्तर की स्पेक्टेकल एनर्जी के साथ दर्शकों को बहुत कुछ देने वाली है, लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह है इसकी बहुत ही मजबूत और ड्रामेटिक कहानी। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं चौंक गया—और तभी से इसे स्क्रीन पर उतारना मेरे लिए एक रोमांचक (और चुनौतीपूर्ण) यात्रा रही है।”

अयान ने फिल्म की पूरी टीम और खासकर अपने मुख्य कलाकारों का ज़िक्र करते हुए कहा:

“इस फिल्म को लेकर जो प्यार मिल रहा है, वह अविश्वसनीय है। लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग इसकी असली कहानी का सफर देखें जो मेरे हिसाब से स्पाय यूनिवर्स को एक नई गहराई में ले जाएगी। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी एक कहानी है।”

उन्होंने निर्माता आदित्य चोपड़ा, और दो दिग्गज सितारों ऋतिक रोशन और एनटीआर के प्रति आभार प्रकट किया: “इन दो महान सितारों के साथ काम करना मेरे लिए एक जीवन भर का अनुभव रहा है। उन्होंने सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि अपने किरदारों में ऐसी भावनात्मक गहराई लाई है, जो वॉर 2 को अलग बनाती है।”

अयान ने अपनी खास दोस्त और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी खासतौर पर जिक्र किया और उन्हें “रे ऑफ सनशाइन” बताया। वॉर 2, जो वाईआरएफ स्पाय युनिव्हर्स की छठी फिल्म है, 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरः नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, शेयर किया भावुक संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें