Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Adipurush’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा काफी पसंद

May 9, 2023

‘Adipurush’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा काफी पसंद

मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुषका ट्रेलर रिलीज हो गया है।आदिपुरुष के ट्रेलर की शुरुआत ‘मंगल भवन अमंगल हारी…‘हनुमान चालीसा के साथ होती हैं। इसके बाद एक अलौकिक आवाज सुनाई देती है, जो कहता है, ‘ये कहानी है मेरे प्रभु श्री राम की उनकी जो मानव से भगवान बन गए। जिनका जीवन था मर्यादा का उत्सव और नाम था राघव।

जिनके धर्म ने तोड़ दिया अधर्म का अहंकार गाथा उस रघुनंदन की। युग-युगांतर से जीवित है ये कहानी ‘रामायण‘ की।‘इसके बाद राणव के अवतार में सैफ अली खान नजर आते हैं। वह मां सीता यानी कृति सैनन ने भिक्षा मांगते हैं और वह लक्ष्मण रेखा को पार कर आगे बढ़ जाती हैं। ट्रेलर को टी-सीरीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज़ किया गया है.

गौरतलब है कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी,आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें