Site icon Dainik Savera Times

‘वध 2’ टीम पहुंची महाकुंभ, संगम में आस्था की डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद

मुंबई : फिल्म वध 2 की टीम संजय मिश्र, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और निर्माता अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की। वर्ष 2022 में रिलीज़ हुई वध एक अनोखी थ्रिलर थी, जिसने अपनी दमदार कहानी और संजय मिश्र एवं नीना गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधकर रखा। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने इस फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 की घोषणा कर दी है।

इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा और संजय मिश्र एवं नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। ‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं।एक भव्य और आध्यात्मिक माहौल में वध 2 की टीम संजय मिश्र, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की।

फिल्म वध 2 की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए उन्होंने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और अक्षय वट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। संजय मिश्र, जो इस बार कुंभ में यूपी पुलिस के साइबर बाबा बने हैं, हाल ही में अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनका मकसद साफ है श्रद्धालुओं को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना। ये उनके लिए बस एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी।

ये भी पढ़ें :- पंजाब-चंडीगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी ढील

Exit mobile version