Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

29 July को होगा भोजपुरी फिल्म ‘Sundari’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

July 28, 2023

29 July को होगा भोजपुरी फिल्म ‘Sundari’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई: एस.आर.वी. फॉरेक्स प्रा.लि. प्रस्तुत एवं एस.आर.वी. प्रोडक्शन हाउस कृत भोजपुरी फिल्म ‘सुंदरी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 29 जुलाई को होगा। सुंदरी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और डिजिटल एप दंगल एप पर होगा। प्रीमियर 29 जुलाई शनिवार को शाम 7 बजे से होगा । फिल्म सुंदरी के निर्माता महेश उपाध्याय ने बताया कि यह फिल्म शानदार बनी है। डर के साथ मनोरंजन का रोमांच इसमें देखने को मिलेगा। इसलिए अभी से तैयार हो जाइए, शनिवार की शाम फिल्म देखने को।

आकाश यादव और भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा की रोमांटिक जोड़ी आडियंस का खूब एंटरटेनमेंट करने वाली है। भोजपुरी जगत की अब तक की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म‘सुंदरी’में जय यादव और आकाश यादव दो हीरो हैं। इस फ़िल्म की हीरोइन शुभी शर्मा और यामिनी सिंह हैं। इस फिल्म में बहुत बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का काम किया गया है। भोजपुरी फिल्म सुंदरी की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में की गई है। उन्होंने कहा कि दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने टीवी पर या दंगल एप पर भी ले सकेंगे, जब इसका प्रीमियर कल यानी शनिवार को शाम 7 बजे से होगा। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म‘सुंदरी’के निर्माता महेश उपाध्याय हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं।

को-प्रोड्यूसर जया भट्टाचार्य (बी.के. फिल्म), पूनम यादव हैं। छायांकन माही सेरला ने किया है। कथा, पटकथा व संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। संगीतकार विष्णु मिश्रा, गीतकार सभा वर्मा, शेखर मधुर एवं शशिधर मिश्रा हैं। मारवाड़ प्रदीप खड़का, संकलन मनन कुमार, नृत्य सुदाम मिंज, सोनू सिंह, कला मिलिंद सिंह का है। कार्यकारी निर्माता मनोज पाण्डेय हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार जय यादव, आकाश यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह, युगांत पांडेय, बबलू खान, ललित उपाध्याय, देवेंद्र रमन पाठक, उमाकांत राय, सोनिया मिश्रा, पल्लवी सिंह, वीरेंद्र झा, आनंद गिरी, कविता राज सिंह, शिव सिंह, अशोक गुप्ता, सुजीत सार्थक, मयंक कौशल आदि हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें