Friday Theater Release Movie : अगर आप इस वीकेंड सिनेमाघर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहने वाली हैं। इस बार थिएटर में अलग-अलग जॉनर की फिल्में लगी हैं रोमांस, बायोपिक, हॉरर-कॉमेडी, साइंस-फिक्शन और इमोशनल ड्रामा जो हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए ये फिल्में शानदार विकल्प हो सकती हैं।
Ginny Weds Sunny 2
24 अप्रैल को रिलीज हो रही यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी पेश करती है। इसमें रिश्तों की जटिलताओं को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। Avinash Tiwary और Medha Shankar की केमिस्ट्री फिल्म को खास बनाती है।
Michael
पॉप के किंग Michael Jackson की जिंदगी पर आधारित यह बायोपिक भी 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके संघर्ष, करियर और सफलता की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, जो म्यूजिक प्रेमियों के लिए खास आकर्षण हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
Bhoot Bangla
17 अप्रैल को आई यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। Akshay Kumar, Tabu और Paresh Rawal की मौजूदगी इसे और मजेदार बनाती है। डर और हंसी का यह कॉम्बिनेशन फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए उपयुक्त है।
Project Hail Mary
हॉलीवुड के शौकीनों के लिए यह साइंस-फिक्शन फिल्म एक बेहतरीन विकल्प है। कहानी एक ऐसे अंतरिक्ष मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पृथ्वी को बचाने की कोशिश की जाती है। रोमांच और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।
Dev.D (री-रिलीज)
Abhay Deol की यह कल्ट फिल्म एक बार फिर 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर लौट रही है। अपनी अनोखी कहानी और म्यूजिक के कारण यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।
ये भी पढ़ें:
Dacoit
10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म में Mrunal Thakur और Adivi Sesh मुख्य भूमिका में हैं। इसमें रोमांस और बदले की कहानी को इमोशनल और इंटेंस अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखती है। इस वीकेंड अगर आप कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो ये फिल्में आपके एंटरटेनमेंट को पूरी तरह से पूरा कर सकती हैं।
ये भी देखें : पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे
मेष: दिन शुभ रहेगा...