Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच बड़ा सस्पेंस, इस जगह पर हो रही शूटिंग

May 12, 2023

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच बड़ा सस्पेंस, इस जगह पर हो रही शूटिंग

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म के लिए जयपुर में शूटिंग कर रहे है। इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीरें में एक कॉलेज में एक्टर सिंघम लुक में देखे गए है। बताया जा रहा है कि, अजय देवगन आर्मी से जुडी फिल्म करने जा रहे है। जिसमे वे एक आर्मी ट्रेनर के रोल में दिखेंगे। फ़िलहाल उनकी इस अपकमिंग फिल्म व उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। शूटिंग में दिखी झलक से साफ़ है कि अजय की फिल्म आर्मी से ही सम्बंधित होने वाली है।

शूटिंग अलग-अलग जगहों पर की जाएगी। जिसके चलते अजय और 2 दिन जयपुर में ही शूटिंग करेंगे। जिसके बाद वे अपनी दूसरी लोकेशन पर जायेंगे। अजय के साथ मुंबई से फिल्म की टीम भी कॉलेज के कैंपस में रुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले जब एक्टर कॉलेज पहुंचे तो डायरेक्टर अनुराग अगरवाल ने उनका स्वागत किया। कॉलेज के प्रिंसिपल और सभी छात्र भी उनसे मिलने के लिए उत्सुक थे। अजय के फैंस भी उन्हें देखने के लिए वहां पहुंचे। शूटिंग के सेट पर अजय ने सिंघम लुक में आर्मी ट्रेनर बने शूटिंग शुरू की ।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें