Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun की कोई गलती नहीं : भगदड़ में जान गंवाने वाली पीड़िता के पति ने कहा

December 13, 2024

Allu Arjun की कोई गलती नहीं : भगदड़ में जान गंवाने वाली पीड़िता के पति ने कहा

हैदराबाद : फिल्म ‘पुष्पा 2’ के चार दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान एक थिएटर में मची भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता अल्लू अर्जुन की इसमें कोई गलती नहीं है और वह ‘‘इस त्रसदी के लिए अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।’’ महिला के पति भास्कर ने कहा कि वह इस घटना के संबंध में दर्ज कराया गया अपना मामला ‘‘वापस लेने के लिए तैयार’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अल्लू अर्जुन का थिएटर में आना गलत नहीं है। मैं अपना केस वापस लेने के लिए तैयार हूं।’’ भास्कर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दी और समाचारों से ही उन्हें इसकी जानकारी मिली। दरअसल, चार दिसंबर की रात अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। उसका यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हैदराबाद पुलिस ने महिला की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें