Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉर्डर 2 का तीसरा शेड्यूल NDA पुणे में हुआ शुरू… इस दिन फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक

June 17, 2025

बॉर्डर 2 का तीसरा शेड्यूल NDA पुणे में हुआ शुरू… इस दिन फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क : देशभक्ति से सराबोर बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे में बड़े जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। इस शेड्यूल में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ नजर आएंगे। ये कलाकार भारतीय सेना की वीरता, एकता और साहस की एक अद्भुत कहानी को पर्दे पर जीवंत करने में जुटे हैं।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अनुराग सिंह, जबकि इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से किया जा रहा है। सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी की प्रोडक्शन टीम पूरी लगन और मेहनत से इस महाकाव्य गाथा को तैयार करने में जुटी है। बॉर्डर 2 भारतीय सशस्त्र बलों की अटूट भावना, उनके साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।

यह फिल्म देशभक्ति, भाईचारे और जुनून की एक ऐसी कहानी पेश करेगी, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगी और हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना जगाएगी। फिल्म की कहानी न केवल युद्ध के मैदान की वीरता को दिखाएगी, बल्कि सैनिकों की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके जज़्बे को भी बड़े ही भावनात्मक अंदाज़ में पेश करेगी।

देश के लिए बलिदान और समर्पण की इस गाथा को देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म की टीम इस ऐतिहासिक कहानी को और भी शानदार बनाने के लिए आगे बढ़ती रहेगी। बने रहिए इस महाकाव्य की हर अपडेट के लिए ।

ये भी पढ़ें- पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर: लाइसेंस फीस को लेकर नए आदेश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें