Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss OTT 3’ को Salman Khan की जगह अब होस्ट करेगा ये बड़ा स्टार,एक एपिसोड के लिए ली इतनी फीस!

June 1, 2024

‘Bigg Boss OTT 3’ को Salman Khan की जगह अब होस्ट करेगा ये बड़ा स्टार,एक एपिसोड के लिए ली इतनी फीस!

मुंबई : ‘बिग बॉस OTT 3’ पॉपुलर रियलिटी शो का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है अब उनका इंतज़ार खत्म होने होना है बताया जा रहा है की इस बार ‘बिग बॉस OTT 3 जून से शुरू होगा, फ़िलहाल अभी तक इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन फाइनल शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। जिसे देख सलमान खान के फैंस को झटका लग सकता है।

दरअसल आपको बता दे कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में सलमान खान नहीं नजर आएंगे बल्कि उनकी जब अब अनिल कपूर इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। हाल ही में मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी किया है। इससे यह कन्फर्म हो चुका है और मेकर्स भी साफ कर चुके हैं कि पहले और दूसरे सीजन को होस्ट करने के बाद अब तीसरे सीजन से सलमान खान लुप्त रहेंगे। सलमान खान इस बार बिग बॉस के रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। सलमान खान की जगह अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करेगे। बिग बॉस ओटीटी 3’जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है।

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर:

बात अगर इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की तो इस बार ओटीटी के इस सीजन में आशीष शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे, शहजादा धामी, विक्की जैन, शीजान खान और अरहान बहल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट नजटर आ सकते हैं। लेकिन फ़िलहाल इन नामों की लिस्ट पर अभी किसी की कोई नाम कन्फर्मेशन नहीं आई है।

अनिल कपूर ने एक एपिसोड के लिए ली इतनी फीस!

मिली जानकारी के मुताबिक, अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा बनने वाले है इसके लिए उन्होंने एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। वही जबकि इस शो की मेजबानी करने के लिए सलमान एक एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस वसूलते थे। अनिल कपूर के फैंस उन्हें बतौर होस्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन सलमान के फैंस को जरूर उनके इस में न दिखने का अफसोस होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें