Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस हफ्ते की OTT होगी रिलीज, ‘Tribhuvan Mishra CA Topper’ से लेकर ‘Nagendran Honeymoon’ तक, देखें पूरी लिस्ट

July 18, 2024

इस हफ्ते की OTT होगी रिलीज, ‘Tribhuvan Mishra CA Topper’ से लेकर ‘Nagendran Honeymoon’ तक, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी, जिनमें देसी गैंगस्टर सीरीज ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’, गुजराती क्राइम कॉमेडी ‘कामथान’ और मलयालम कॉमेडी वेब सीरीज ‘नागेंद्रन हनीमून्स’ समेत शामिल हैं। इस हफ्ते आईएएनएस का इन सात टाइटल्स ने अपनी ओर ध्यान खींचा-

‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’- मानव कौल स्टारर ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे चार्टेड अकाउंटिंग में टॉप करने के बाद भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। उसे ऐसे काम करने पड़ते है, जो उसकी मर्जी के नहीं होते। इसमें तिलोत्तमा शोम, श्वेता बसु प्रसाद, सुमित गुलाटी, नरेश गोसाई, नैना सरीन, फैसल मलिक और अशोक पाठक हैं। राम संपत द्वारा निर्मति, अमृत राज द्वारा निर्देशित और पुनीत कृष्ण द्वारा लिखित और शो रनर के रूप में, ‘त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर’ 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

‘कमथान’- हंसी से भरपूर गुजराती क्राइम कॉमेडी फिल्म ‘कमथान’ एक चालाक चोर और एक नए प्रमोट हुए पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिनके बीच बिल्ली और चूहे का खेल है। इसमें क्या चोर पुलिस को चकमा देगा, या कानून आखिरकार उसे पकड़ लेगा? हितू कनोडिया, दर्शन जरीवाला, संजय गोराडिया, अरविंद वैद्य, दीप वैद्य और क्रुणाल पंडित अभिनीत ‘कमथान’ का प्रीमियर 18 जुलाई को शेमारूमी पर होगा।

‘माई स्पाई: द इटरनल सिटी’: 2020 की ‘माई स्पाई’ का सीक्वल ‘माई स्पाई: द इटरनल सिटी’ की कहानी सीआईए ऑपरेटिव जेजे (डेव बॉतिस्ता) और उसकी 14 वर्षीय सौतेली बेटी सोफी (क्लो कोलमैन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वेटिकन को बचाने के लिए एक बार फिर टीम बनाते हैं। यह 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

‘आडुजीवितम- द गोट लाइफ’- मलयालम सर्वाइवल ड्रामा बेन्यामिन के नोवेल पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने केरल के रहने वाले नजीब की भूमिका निभाई है, जो पांचवीं क्लास तक पढ़ा है और परिवार को चलाने के लिए वह सऊदी अरब जाकर पैसा कमाना चाहता है, इसके लिए वह टिकट और वीजा का इंतजाम करने के लिए अपना घर तक गिरवी रख देता है। लेकिन वहां पहुंच खुद को रेगिस्तान के बीच भेड़ और ऊंटों की देखभाल करने वाले एक गुलाम के रूप में पाता है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, के आर गोकुल, अमला पॉल,जिमी जीन लुई, शोभा मोहन, तालिब, रिक एबी अहम रोल में हैं। फिल्म का प्रीमियर 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा।

‘नागेंद्रन हनीमून’- नितिन रेनजी पनिकर द्वारा निर्देशित ‘नागेंद्रन हनीमून’ एक रोमांटिक मलयालम कॉमेडी सीरीज है। यह सीरीज नागेंद्रन नाम के एक आलसी व्यक्ति की कहानी है, जो खाड़ी देश जाने का सपना देखता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए पैसे जुटाने के लिए वह एक प्ज़्लान बनाता है। उसका प्ज़्लान है कि वह शादी करेगा और दहेज के पैसों से अपने सपने को पूरा करेगा। लेकिन कहानी इस दौरान मजेदार मोड़ लेती है। सीरीज में रमेश पिशारोडी, श्वेता मेनन, कनी कुसरुति, ग्रेस एंटनी, निरंजना अनूप और अलेक्जेंडर प्रशांत जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। यह सीरीज 19 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

‘लेडी इन द लेक’- अमेरिकी लिमिटेड सीरीज ‘लेडी इन द लेक’ लॉरा लिपमैन के नोवेल पर आधारित है। 1960 के दशक के बाल्टीमोर में सेट यह कहानी मैडी नामक यहूदी हाउसवाइफ की है, जो 1966 में थैंक्सगिविंग डे पर लापता युवा लड़की केस में खोजी पत्रकार के रूप में काम करती है। इसमें नताली पोर्टमैन ने मैडी श्वार्ट्ज और मोसेस इनग्राम ने क्लियो शेरवुड की भूमिका निभाई है। यह सीरीज 19 जुलाई को एप्पल टीवी प्लस पर प्रीमियर होगी।’आई.एस.एस.’- ‘आई.एस.एस.’ एक स्पेस थ्रिलर है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पृथ्वी पर परमाणु युद्ध छिड़ने के चलते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अमेरिकी और रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के बीच तनाव बढ़ जाता है। यह 19 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें