Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘टाइगर नागाश्वेरा राव’ की Actress नुपुर सेनन ने की रवि तेजा की तारीफ… कही यह बात

October 23, 2023

‘टाइगर नागाश्वेरा राव’ की Actress नुपुर सेनन ने की रवि तेजा की तारीफ… कही यह बात

 

मुंबई: हालिया रिलीज ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने अपने को-स्टार व तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा की प्रशंसा की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह एक अद्भुत अभिनेता होने के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं। ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के लिए निर्देशक वामसी ने नुपुर सेनन को फाइनल करने से पहले फिल्म में कास्ट करने के लिए 200-300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था।

आपको बता दें, नूपुर बॉलीवुड स्टार कृति सेनन की बहन हैं और उन्हें ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में शानदार काम के लिए काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। रवि के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए नूपुर ने कहा, ‘यह एक मैजिकल एक्सपीरियंस था। वह एक अद्भुत अभिनेता और बेहतर इंसान हैं। मैंने उनको लेकर सोचा था कि वह सीरियस टाइप के इंसान होंगे और कम बातें कर होंगे, लेकिन मैं गलत थी।

पहले दिन से, वह मेरी सोच से बिल्कुल अपोजिट निकले। वह अपनी वैनिटी में कम ही रहते हैं, हमेशा सेट पर लोगों से बातचीत करते रहते हैं।’ एक्ट्रेस ने कहा, ’मैं यह देखकर हैरान थी कि उनकी हिंदी कितनी शानदार है। वह मुझसे हिंदी में बात करते थे। वह एक सिक्योर एक्टर हैं। वह मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वह विचारशील और दयालु इंसान हैं। वह चाहते थे कि मेरा परफॉर्मेंस अच्छा हो।’

निर्देशक के बारे में बात करते हुए नूपुर ने कहा, ‘जब वह मुझसे मिले तो उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि आप कैसे बात करते हैं और आपका आचरण कैसा है। मुझे तुरंत पता चल गया कि मैं अपनी सारा से मिल चुका हूं। मैं रोमांचित हूं कि मैं एक पैन-इडिया फिल्म कर रही हूं। मैं न्यूकमर हूं, जिसकी फिल्म चार गुना अधिक लोगों तक पहुंचेगी, क्योंकि यह वाइडर रिलीज है।’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें