Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger ने की खिलाड़ी की हवा टाइट, दिया Akshay Kumar को चैलेंज

February 13, 2023

Tiger ने की खिलाड़ी की हवा टाइट, दिया Akshay Kumar को चैलेंज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अक्षय कुमार को चैलेंज दिया है।अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्राफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने कहा है कि टाइगर के कारण कैसे उन्होंने रोज अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाया है।अक्षय कुमार ने लिखा, ‘डियर टाइगर, मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो लेटर लिखते हैं। बल्कि मैं उन लोगों में से हूं जो कुछ नहीं लिखते हैं। पर मुझे आज एक स्पेशल पॉइंट पर ये फील हो रहा है कि मुझे ये करना चाहिए।

32 साल पहले की बात है जब मैंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन फिल्म से की थी। इन सालों में, मुझे लगा कि मैंने ये सब कुछ किया है। लेकिन हमारे सबसे एंबिशियस प्रोजेक्ट्स में से एक, बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान सिर्फ 15 दिनों में ही मैं ऐसा फील कर रहा हूं कि मेरा फिजिकली और मेंटली टेस्ट हो चुका है।”अक्षय कुमार ने लिखा, ‘दर्द, चोट, हड्डी टूटना, ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन, किसी भी चीज ने मुझे कभी भी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकाला, जिस तरह अली अब्बास जफर, उनकी टीम… ​​और आपने, केवल दो सप्ताह में किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

भाई रोज फिजियोथेरेपी चल रही है और मैं शिकायत नहीं कर रहा हूँ। क्योंकि लाइफ का मैजिक हमेशा कम्फर्ट जोन के बाहर होता है। जब हम धक्का देते हैं तो नए दरवाजे खुल जाते हैं। जब हम धक्का देते हैं तो पहाड़ हिलते हैं। हम इस दुनिया में एक धक्का देकर आते हैं… धक्का देने से जीवन होता है। मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में मजा आ रहा है, खासकर जब ये किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जो उस वर्ष में पैदा हुआ हो जिसमें मैंने काम करना शुरू किया था।”

अक्षय कुमार ने टाइगर की तारीफ करते हुए और उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘इसलिए, मुझे प्रेरित करने, मुझे चुनौती देने और अपनी फील्ड में मुझे अच्छा महसूस कराने के लिए थैंक्यू टाइगर। आपको और बड़े मियां छोटे मियां की पूरी टीम को मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद है।………… चीयर्स, अक्षय।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें