Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के प्रथम दलित क्रिकेटर Balu Palwanka पर बनाएंगे फिल्म Tigmanshu Dhulia,Ramchandra Guhaने एक्स पर दी जानकारी

May 31, 2024

देश के प्रथम दलित क्रिकेटर Balu Palwanka पर बनाएंगे फिल्म Tigmanshu Dhulia,Ramchandra Guhaने एक्स पर दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक तिग्मांशू धूलिया,देश के प्रथम दलित क्रिकेटर बालू पालवंकर पर फिल्म बनाने जा रहे है। तिग्मांशु धूलिया ,क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे है। यह फिल्म देश के प्रथम दलित क्रिकेटर माने वाले बालू पालवंकर और उनके भाइयों की कहानी पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म की पटकथा लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा द्वारा लिखित किताब ‘ए कार्नर आफ ए फारेन फील्ड’ पर आधारित होगी। इसकी जानकारी स्वयं रामचंद्र गुहा ने एक्स पर दी ।

उन्होंने लिखा, यह समाचार साझा करते हुए हर्ष महसूस हो रहा है कि रील लाइफ एंटरटेनमेंट ने दलित क्रिकेटर पालवांकर बालू और उनके भाइयों के बारे में लिखित मेरी किताब ए कार्नर आफ ए फारेन फील्ड के अधिकार खरीद लिया है। मुझे विशेषकर इस बात की खुशी है कि तिग्मांशु धूलिया इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। वहीं फिल्म की निर्माता प्रीति सिन्हा ने इसे रीपोस्ट करते हुए बताया कि इस फिल्म से अभिनेता अजय देवगन और तिग्मांशू बतौर निर्माता जुड़ेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें