Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद से शादी करने वाली टिकटॉक स्टार्स ने 5वीं मंजील से कुदकर दी जान, कहां मिला धोखा? नोट में लिखा-अच्छाई से कुछ नहीं मिलता…

September 30, 2024

खुद से शादी करने वाली टिकटॉक स्टार्स ने 5वीं मंजील से कुदकर दी जान, कहां मिला धोखा? नोट में लिखा-अच्छाई से कुछ नहीं मिलता…

TikTok stars Kubra Aykut suicide: तुर्किए की 26 साल की टिकटॉकर Kubra Aykut ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। उनकी मौत एक लक्जरी अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। लोकल मीडिया की माने तो, पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। अब Kubra Aykut की आत्महत्या ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। Kubra Aykut का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा। उनकी मौत से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है।

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। कुबरा अयकुट (TikTok stars Kubra Aykut suicide) महज़ 26 साल की थीं। उन्होंने 2023 में खुद से खुद की शादी की। उसने कारण बताया कि उसे योग्य वर नहीं मिला। उन्होंने इस शादी का वीडियो भी पोस्ट किया था।

सुसाइड नोट’ में लिखा मैंने अपनी…
टिकटॉक स्टार प्रसिद्धि के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गई। उन्होंने नोट में कहा कि इतनी प्रसिद्धि मिलने के बावजूद उन्हें एक अच्छे इंसान की तरह जीने के लिए जिंदगी में कुछ नहीं मिला। अयकुट ने अपने ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि “मैंने अपनी मर्जी से छलांग लगाई है क्योंकि मैं अब और जीना नहीं चाहती। फिस्टिक का अच्छे से ख्याल रखना। मैंने हमेशा सबके साथ अच्छा किया लेकिन खुद के साथ नहीं कर पाई। अच्छा इंसान बनकर क्या मिला। सेल्फिश बनो, तभी खुश रहोगे”।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें