प्राइम वीडियो ने अपकमिंग ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री, रेनबो रिश्ता से टाइटल ट्रैक – नज़ारे लॉन्च कर दिया है। ये प्रेम, दोस्ती, आजादी और हिम्मत की छह दिल छू लेने वाली और इंस्पायरिंग कहानियों का एक सुंदर गीत है, जिसे हम त्रिनेत्रा हलदर, ऐश्वर्या आयुष्मान, डेनिएला मेंडोंका, अनीज़ सैकिया, सनम चौधरी, सोहम सेनगुप्ता, सुरेश रामदास और सदाम हंजाबम के जीवन की एक खिड़की के माध्यम से देखते हैं।
इस डॉक्यूसीरीज में प्राइम वीडियो समलैंगिक समुदाय के नायकों की वास्तविक जीवन की कहानियों को दिखाएगा, जो न केवल अपना रास्ता बना रहे हैं, बल्कि उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति पर एक मजबूत और बेहद पॉजिटिव असर डालते हैं। और ओएएफएफ और सवेरा की जादुई रचना का धमाकेदार सहयोग, संकल्प कपूर के दीवाना कर देने वाले लीरिक्स और सुशान दिवगिकर और सवेरा की आवाज सुनने वालों को प्यार के इस अनस्क्रिप्टेड सेलिब्रेशन में झूमने पर मजबूर कर देगी।
इस पर सुशांत दिवगिकर ने कहा, “मुझे इस गाने कि रिकॉर्डिंग में बहुत पसंद आया। इसमें एक नई मज़ेदार वाइब है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्यार के बारे में है। जो कुछ भी प्यार से और प्यार के बारे में किया जाता है वह हमेशा एपिक होता है। ”