Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म “अटारी जंक्शन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, 161 साल पुराने रेलवे स्टेशन की महत्ता को दर्शाती है यह फिल्म

November 4, 2023

फिल्म “अटारी जंक्शन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, 161 साल पुराने रेलवे स्टेशन की महत्ता को दर्शाती है यह फिल्म

जालंधर: 161 साल पुराने रेलवे स्टेशन के इतिहास और महत्व को दर्शाती आने वाली फिल्म “अटारी जंक्शन” का ट्रेलर आज इंस्पैक्टर जनरल पुलिस जालंधर, नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह, इनकम टैक्स कमिश्नर गरीश बाली, आई.आर.एस.डिप्टी कमिश्नर कस्टम अतुल टिरकी, आईआरएस और एसएसपी जालंधर ग्रामीण मुखविंदर सिंह भुल्लर की उपस्थिति में जालंधर में जारी किया गया।

फिल्म “अटारी जंक्शन” का ट्रेलर जिस को डायरैक्ट पंजाब के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल पंजाब ने किया है और विरासती यात्रा को दर्शाता है जोकि किसी समय भारत और पाकिस्तान को जोड़ती थी।

अधिकारियों ने ट्रेलर जारी करने के बाद कहा कि अटारी जंक्शन सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं है, यह आशा और एकजुटता का प्रतीक है, पंजाब के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल, प्रख्यात लेखक, विरासत प्रचारक हरप्रीत संधू द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर है। जिन्होंने इस विरासत जंक्शन के सार को खूबसूरती से सामने लाया है, जो निश्चित रूप से देश भर के लोगों को हमारे इतिहास और 1947 के विभाजन के गवाह इस अद्भुत रेलवे जंक्शन को देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस जालंधर स्वपन शर्मा ने ट्रेलर के बारे में अपना दृष्टिकोण सांझा किया और कहा, “ट्रेलर एक अच्छी तरह से तैयार की गई यात्रा है जो एक अद्वितीय अनुभव होने का वादा करता है और आने वाले समय में दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस ऐतिहासिक 161 साल पुराने अटारी रेलवे स्टेशन का अनुभव करने के लिए वाघा सीमा पर आने वाले लोगों को आकर्षित करने में भूमिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
इनकम टैक्स कमिश्नर गरीश बाली ने कहा कि यह ट्रेलर हमें हमारे सांझा इतिहास की याद दिलाता है जो भारत और पाकिस्तान के लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है।

हरप्रीत संधू, जो आने वाली फिल्म “अटारी जंक्शन” के निर्देशक है, ने दर्शकों के समर्थन और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, “यह फिल्म प्यार का परिश्रम और शाश्वत भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फीचर फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें