
एंटरटेनमेंट डेस्क: बिंदिया के बाहुबली सीज़न 2, 21 जनवरी 2026 से सिर्फ एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा। एमेज़ॅन के फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज़ ‘बिंदिया के बाहुबली सीज़न 2’ का ट्रेलर रिलीज़ किया। ट्रेलर में टूटते रिश्तों, बदलती सत्ता और दवन परिवार के भीतर बढ़ते तनाव की झलक देखने को मिलती है। काल्पनिक शहर बिंदिया में सेट यह नया सीज़न वहीं से शुरू होता है, जहाँ सीज़न 1 खत्म हुआ था। जेल में बंद परिवार के मुखिया बड़ा दवन दुश्मनों के साथ शांति बनाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका छोटा बेटा दवन शांति की जगह जंग का रास्ता चुनता है। इसके बाद सत्ता की लड़ाइयाँ, विश्वासघात और परिवार का बिखरना शुरू हो जाता है। कहानी एक बार फिर दर्शकों को उस दुनिया में ले जाती है, जहाँ परिवार, राजनीति और महत्वाकांक्षा आपस में गहराई से जुड़ी हैं और जहाँ किसी के हाथ में सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।
बिंदिया के बाहुबली सीज़न 2 में एक बार फिर दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों की दमदार टीम लौट रही है। इस सीज़न में सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सीमा बिस्वास, सुशांत सिंह, शीबा चड्ढा, साई ताम्हणकर, तन्निष्ठा चटर्जी, विनीत कुमार और आकाश दहिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत से ही बिंदिया में बढ़ते तनाव का एहसास होने लगता है और दावन परिवार के भीतर बदलते समीकरणों की झलक मिलती है। सत्ता की कमान से बाहर हो चुके बड़ा दावन (सौरभ शुक्ला) के बाद, छोटा दावन अपने तरीके से इस साम्राज्य को चलाने की कोशिश करता है। उसकी नेतृत्व की सोच बिल्कुल अलग है, और इसका नतीजा ऐसा अराजक हालात बनते हैं, जो परिवार की चारदीवारी से निकलकर सड़कों तक फैल जाते हैं। ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन से भरपूर टकराव, बदलती वफादारियाँ और एक ऐसा शहर दिखाया गया है जो धीरे-धीरे पूरी जंग की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच दवन परिवार को यह एहसास होने लगता है कि सबसे बड़ा खतरा बाहर के दुश्मनों से नहीं, बल्कि उनके अपने अंदर की महत्वाकांक्षा से है।
सीरीज़ की वापसी पर बात करते हुए एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर के डायरेक्टर और हेड ऑफ कंटेंट, अमोघ दुसाद ने कहा- एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर में हम ऐसी कहानियाँ सुनाने की कोशिश करते हैं जो अपनी जड़ों से जुड़ी हों, लोगों को अपनी लगें और साथ ही पूरी तरह मनोरंजक भी हों। बिंदिया के बाहुबली एक अनोखी सीरीज़ है, जो अपराध और पारिवारिक टकराव को बहुत सहज तरीके से जोड़ती है। सीज़न 2 इस दुनिया को आगे ले जाता है, जहाँ नए चैलेंज और बदलते रिश्ते देखने को मिलेंगे। यह शो अपने हास्य, अलग-अलग तरह के किरदारों और छोटे शहर की ठसक को बनाए रखता है, लेकिन इस बार दांव कहीं ज़्यादा बड़े हैं। हम दर्शकों के लिए इस कहानी का अगला अध्याय लेकर आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बड़ा दावन की भूमिका में एक बार फिर लौटने को लेकर सौरभ शुक्ला ने कहा, “इस शो को दर्शकों का पसंदीदा बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी अराजकता के पीछे छिपी भावनात्मक सच्चाई है। इसके किरदार खामियों से भरे, ताक़तवर और बहुत इंसानी हैं। सीज़न 2 में परिवार के भीतर दांव और भी ऊँचे हो जाते हैं, जहाँ नए टकराव, हास्य और अप्रत्याशित मोड़ सामने आते हैं, जो हर किरदार को उसकी सीमाओं तक ले जाते हैं।”
छोटे दावन के किरदार में दोबारा लौटने को लेकर रणवीर शौरी ने कहा, “बिंदिया के बाहुबली को दिलचस्प बनाने वाली बात अराजकता और कॉमेडी के बीच का संतुलन है। छोटा दावन मानता है कि सत्ता उसे आखिरकार वह सम्मान दिला देगी जिसकी उसे तलाश है। लेकिन वह यह नहीं देख पाता कि उसका हर कदम उससे कुछ न कुछ छीनता चला जाता है। सीज़न 2 यह दिखाता है कि जब महत्वाकांक्षा पर लगाम नहीं लगती, तो वह धीरे-धीरे किस तरह एक राक्षसी रूप ले लेती है। ट्रेलर इस माहौल को बखूबी पकड़ता है, और मुझे लगता है कि दर्शकों को इस सीज़न में परिवार के बदलते रिश्तों को देखना काफी पसंद आएगा।”
बिंदिया के बाहुबली सीज़न 2, 21 जनवरी 2026 से एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होगा, जो एमएक्स प्लेयर ऐप पर मोबाइल और कनेक्टेड टीवी, एमेज़ॅन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम उपलब्ध होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...