Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंतजार खत्म… Aamir Khan की ‘सितारे ज़मीन पर’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज होगा रिलीज

May 13, 2025

इंतजार खत्म… Aamir Khan की ‘सितारे ज़मीन पर’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज होगा रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क: 2007 की सुपरहिट तारे ज़मीन पर का स्पिरिचुअल सीक्वल सितारे ज़मीन पर वैसे तो पोस्टर से ही अपनी खुशियों और मस्ती भरी दुनिया की झलक दिखा चुका है, लेकिन अब सबकी नज़रें ट्रेलर पर टिकी हैं, जो आज रिलीज़ होने वाला है।इस बीच, मेकर्स ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आमिर खान के साथ कई प्लेयर्स को दिखाते हुए एक मजेदार वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें बताया गया है कि ट्रेलर आज रात रिलीज़ होगा।

‘सितारे ज़मीन पर’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान के साथ फिल्म के डेब्यू एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में खुशियां बिखेरने वाले हैं. ट्रेलर आज रात रिलीज़ होने की अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने लिखा है–

“हमारे सितारे तो खुशी से झूम रहे हैं, क्योंकि ट्रेलर आज रात रिलीज़ हो रहा है!

#Sitaare Zameen Par ट्रेलर आज रात 7:50-8:10 बजे Zee नेटवर्क चैनल्स पर और 8:20 बजे आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर

देखिए ‘सितारे ज़मीन पर’ #SabkaApna अपना नॉर्मल, 20 जून, सिर्फ सिनेमाघरों में!”

खुशियों से भरे इस पोस्टर से पता चला है कि आमिर खान प्रोडक्शंस अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के जरिए 10 नए कलाकारों को लॉन्च कर रहा है: आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर का नाम शामिल हैं।

सितारे ज़मीन पर’ का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती पर बनी बायोपिक ऑन अ क्वेस्ट’ भी बनाई थी, जो चिन्मया मिशन की शुरुआत की प्रेरणा बने थे। प्रसन्ना अपनी अलग सोच और दिलचस्प कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: BSF केंद्र के पास, फिर भी BJP असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को दोष दे रही: संजय राउत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें