Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Luv Ki Arrange Marriage Trailer : Avneet Kaur और Sunny Singh की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज,14 जून को ZEE5 पर आएगी फिल्म

June 1, 2024

Luv Ki Arrange Marriage Trailer : Avneet Kaur और Sunny Singh की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज,14 जून को ZEE5 पर आएगी फिल्म

मुंबई: अभिनेत्री अवनीत कौर और अभिनेता सनी सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव की अरेंज मैरिज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अवनीत कौर और सनी सिंह की फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। लव की अरेंज मैरिज छोटे शहर की कहानी है, जिसमें लव और इशिका की लव स्टोरी दिखाई गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इशिका और सनी की अरेंज मैरिज की बात चल रही है। लेकिन, दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते।

किसी तरह शादी तक बात पहुंचती है, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं। फिल्म में राजपाल यादव भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। इसका निर्देशन इशरत आर खान ने किया है। लव की अरेंज मैरिज 14 जून को जी5 पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर शेयर करने के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के पेज पर लिखा गया है, इस भव्य शादी के लिए अपनी तारीख बचाकर रखिए, जिसमें बैंड बाजे और शहनाइयों के साथ मचेगी बहुत सारी भसड़।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें