Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Disney+ Hotstar की सीरीज ‘Gunaah’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, Surbhi Jyoti और Zain Ibad Khan मुख्य भूमिका में आएंगे नज़र

May 31, 2024

Disney+ Hotstar की सीरीज ‘Gunaah’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, Surbhi Jyoti और Zain Ibad Khan मुख्य भूमिका में आएंगे नज़र

मुंबई: बोधि ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित गुनाह का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डिज्नी+ हॉटस्टार ने अपनी आगामी सीरीज गुनाह के एक दिलचस्प टीज़र के बाद अब इसका ट्रेलर लॉन्च किया है। रोमांचक ड्रामा और मिस्ट्री के साथ इस सीरीज़ में अभिमन्यु की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार गश्मीर महाजनी निभा रहे हैं। इस सीरीज़ में वो विश्वासघात का बदला लेने के सफर पर निकले हैं।

बोधि ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित, गुनाह में सुरभि ज्योति और ज़ैन इबाद खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज़ 3 जून 2024 से डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप निशुल्क देखी जा सकेगी और सोमवार से शुक्रवार तक रोज इसके नए एपिसोड आएंगे। बोधि ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मौटिक टोलिया ने कहा, गुनाह में प्यार और कड़ी मेहनत की कहानी है।

हमें यह कहानी पेश करने के लिए डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ सहयोग करने की खुशी है। इसके जटिल किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ, हम दर्शकों का उत्साह बनाए रखना और प्रतिदिन उनका मनोरंजन करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह सीरीज़ बहुत पसंद आएगी। निर्देशक अनिल सीनियर ने बताया, गुनाह में हमने एक हीरो को एंटी हीरो बनते हुए उसकी जटिल प्रकृति को समझने का प्रयास किया है।

यह शो न्याय, प्रेम, विश्वासघात और बदला लेने पर आधारित है, जिसने इनके बीच अंतर करने वाली रेखाओं को धुंधला कर दिया है। हम एक ऐसी कहानी बनाना चाहते थे, जो दर्शकों को नैतिकता की अस्पष्ट भावनात्मक यात्रा पर ले जाए। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है और हमें खुशी है कि डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर दर्शक यह सीरीज़ निशुल्क देख सकेंगे।

गश्मीर महाजनी ने कहा, अभिमन्यु का किरदार निभाना एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। इस किरदार की गहराई और दिलचस्प कथानक के कारण यह कहानी बहुत प्रभावशाली बन गई है। गुनाह के सभी कलाकारों और क्रू के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया। मुझे इस प्रोजेक्ट में सुरभि ज्योति के साथ बहुत अच्छा समय बिताने को मिला, वो एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी को-स्टार और दोस्त भी है।


सुरभि ज्योति ने कहा, यह शो बहुत तेजी से आगे बढ़ता है, और इसकी जटिल प्लॉटलाइंस के कारण दर्शक एक पल के लिए भी इससे ध्यान नहीं हटा पाएंगे। तारा का सफर भी उतना ही गहन और दिलचप्स है, जितना अभिमन्यु का। मैं यह किरदार निभाकर बहुत खुश हूं। गुनाह में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला और गश्मीर और ज़ैन के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।

सीरीज़ में इन दोनों ने बहुत अच्छा काम किया है, और हम सभी अपने प्रशंसकों को प्यार, चुनौतियों, संघर्षों और विश्वासघात की यह कहानी दिखाने के लिए उत्साहित हैं। ज़ैन इबाद खान ने कहा, गुनाह में काम करने का निर्णय मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय था। यह कहानी सुनते ही मैं शिवा का किरदार करना चाहता था। वह अपने दोस्तों और परिवार के प्रेम को महत्व देता है।

इसमें कुछ बहुत ही गहन दृश्य थे, जिससे मुझ पर भावनात्मक असर पड़ा, लेकिन एक अभिनेता के रूप में यह एक अमूल्य अनुभव था। मुझे शिवा और उसके व्यक्तित्व के हर पहलू को उजागर करने में मज़ा आया। डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ मेरी पिछली सीरीज़ के बाद एक बार फिर उनके साथ काम करना गर्व की बात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें