Dainik Savera Times

Zee Studios और VH Entertainment का धमाका: ‘गोडे गोडे चा 2’ का ट्रेलर 2 अक्टूबर को होगा रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क: बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा गोडे गोडे चा 2 का इंतज़ार अब अपने चरम पर है, क्योंकि इसका ट्रेलर 2 अक्टूबर 2025, यानि दशहरे के शुभ अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा।

ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर एक अनोखी कहानी पेश करेगी, जो अपने पहले भाग के आकर्षण और संदेश को आगे बढ़ाती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और सुपरहिट फिल्म गोडे गोडे चा (2023) की सफलता के बाद यह सीक्वल एक बार फिर दर्शकों के लिए हंसी और सामाजिक संदेश का शानदार मेल लेकर आ रहा है। 2023 में रिलीज़ हुई पहली फिल्म ने दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीत लिया था और पंजाबी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी थी।

गोडे गोडे चा 2 में एक बार फिर एमी विर्क और तानिया की पसंदीदा जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और कहानी जगदीप सिद्धू ने लिखी है यह वही जोड़ी है जिसने पहले भी पंजाबी सिनेमा में जादू बिखेरा है। यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट के बैनर तले विश्वभर में रिलीज़ की जाएगी।

तारीख़ याद रखिए 2 अक्टूबर को आ रहा है गोडे गोडे चा 2 का ट्रेलर, जो दर्शकों को हंसी से भरपूर झलक देगा और सिनेमाघरों में धमाल मचाएगा।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता

Exit mobile version