Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kamal Haasan की ग्रांड और शानदार ‘Hindustani 2’ का ट्रेलर आज हुआ रिलीज

June 26, 2024

Kamal Haasan की ग्रांड और शानदार ‘Hindustani 2’ का ट्रेलर आज हुआ रिलीज

मुंबई : यूनिवर्सल हीरो कमल हासन हिंदुस्तानी 2 [इंडियन 2] में अपनी स्वतन्त्रता सेनानी से ट्रांसफोर्म हो कर एक सतर्क नागरिक की भूमिका में दमदार अभिनय करते नजर आएंगे। यह 1996 की हिट तमिल फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है, जिसे हिंदी भाषा में ‘हिंदुस्तानी’ कहा गया था। फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसके शानदार प्रोडक्शन वैल्यू से आप दंग रह जाएंगे।

तो हिंदुस्तानी (इंडियन) के एनर्जेटिक और विजिलेंट नायक “सेनापति” की वापसी देखने के लिए तैयार हो जाइए। यह एक ऐसा सीक्वल है जो हर तरह से अपने पिछले सीक्वल से कहीं आगे जा कर मनोरंजन देने का वादा करता है। हिंदुस्तानी-2, 12 जुलाई को दुनिया भर में अपनी रिलीज के साथ एक्शन सिनेमा की सीमा को फिर से परिभाषित करेगी।

हिंदुस्तानी 2 (इंडियन 2) सहयोग की ताकत का एक उदाहरण है। पहली बार शंकर और संगीत के रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर एक साथ आ रहे हैं. फिल्म के साउंडट्रैक को पहले ही काफी प्रशंसा मिल चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ, रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस. जे. सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, डेल्ही गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला और अश्विनी थंगराज भी हैं।

लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज द्वारा निर्मित हिंदुस्तानी 2 [इंडियन 2] 12 जुलाई 2024 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन पेन स्टूडियो द्वारा किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें