
एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म निशानची, इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। बता दें कि निशानची अपनी रिलीज के करीब है। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है , जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसे कल्ट क्लासिक्स दी है। निशानची में ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो के साथ डेब्यू कर रहे हैं, यह अनुराग कश्यप द्वारा लाई जा रही एक ऑन-स्क्रीन नई और फ्रेश जोड़ी है।
उनकी केमिस्ट्री और ऐश्वर्य ठाकरे का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा डेब्यू पहले ही जोरदार चर्चा का विषय बन चुका है। कल ही फिल्म का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया, जो तेजी से वायरल हो चुका है और हर प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर की बांधे रखने वाली कहानी और लीड स्टार्स के दमदार परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की है।
ट्रेलर की जबरदस्त सफलता और शानदार रिस्पॉन्स के बाद, आऐशवरी ठाकरे अपनी मां स्मिता ठाकरे और को-स्टार वेदिका पिंटो के साथ मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। डेब्यूअंट और उनके को-स्टार को बप्पा से आशीर्वाद लेते और प्रार्थना करते देखा गया, जिससे निशानची के इर्द-गिर्द उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म ‘निशानची’ के ट्रेलर में ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में हैं। ऐश्वर्य ने इसमें बबलू और डबलू नाम के दो जुड़वां भाइयों का किरदार निभाया है, जो दिखने में एक जैसे हैं लेकिन उनकी सोच बिलकुल अलग है। 2000 के दशक की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर की कहानी पर बनी यह फिल्म प्यार, दुश्मनी और भावनाओं को एक्शन, रोमांस, ड्रामा और टकराव के साथ दिखाती है। इस फिल्म से अनुराग कश्यप अपनी सच्ची और दमदार कहानी कहने की स्टाइल में वापसी कर रहे हैं।
निशानची दो भाइयों की उलझी हुई कहानी को दिखाती है, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर हैं और उनके फैसले उनकी किस्मत तय करते हैं। फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पनवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार हैं, जो कहानी में गहराई लाते हैं। गांव की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म रॉ, एनर्जेटिक और देसी फ्लेवर से भरी हुई है, जो सिनेमाघरों के अनुभव किए जाने के लिए एकदम तैयार है।
अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। फिल्म को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...