Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘रक्षक-इंडियाज़ ब्रेव्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

August 11, 2023

‘रक्षक-इंडियाज़ ब्रेव्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

मुंबई: अभिनेता वरूण मित्रा की आने वाली फिल्म रक्षक – इंडियाज़ ब्रेव्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।जम्मू रेलवे स्टेशन हमलों पर आधारित फिल्म ‘रक्षक – इंडियाज़ ब्रेव्स’ में वरूण मित्रा सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। इस फिल्म की कहानी वर्ष 2004 में जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले और अशोक चक्र पुरस्कार विजेता लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह पर आधारित है, जिन्होंने अपनी जान देने से पहले आतंकवादियों को मारकर असली नायक की भूमिका निभाई थी।रक्षक – इंडियाज़ ब्रेव्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है

वरुण मित्रा ने बताया, मैं फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे प्यार के लिए आभारी हूं। यह वास्तव में बहादुरी की एक विशेष कहानी है और इस वास्तविक जीवन के नायक के चरित्र को चित्रित करना एक भावनात्मक लेकिन संतुष्टिदायक अनुभव रहा है। फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाना वास्तव में एक बड़ा सम्मान है।’रक्षक – इंडियाज़ ब्रेव्स’ जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और अक्षय चौबे द्वारा निर्देशित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें