Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’का ट्रेलर रिलीज

March 20, 2023

फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: वल्र्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन और प्रदीप सिंह द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। जबकि इस फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’में रानी चटर्जी, कुणाल सिंह, रिंकू घोष, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, संचित बनर्जी, ग्लोरी मोहंता, श्वेता वर्मा, प्रेम दुबे, करण पांडेय, चाहत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर भक्ति मय है। इस फिल्म की कहानी एक पारिवारिक पटकथा में पिरोई हुई नजर आ रही है। रिंकू घोष का बड़े पर्दे पर इस फिल्म से वापसी हो रही है। रिंकू घोष इस फिल्म में लक्ष्मी माता के किरदार में नजर आ रही हैं।

वही लीड रोल में संचिता बनर्जी हैं जो मां लक्ष्मी यानी रिंकू घोष की अनन्य भक्त हैं। फिल्म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला और दंगल एप पर रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म‘आंगन की लक्ष्मी’की कहानी धर्मेन्द्र सिंह ने लिखी है।संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव और राजेश मिश्र का है। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव और अनवर बिरयानी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें