Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज, फैंस कर रहे बेहद पसंद

May 5, 2023

सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज, फैंस कर रहे बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म कटहल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सान्या मल्होत्रा बहुत जल्द फिल्म ‘कटहल’ में नजर आने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘कटहल’ का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में सान्या मल्होत्रा कटहल की तलाश करती नजर आ रही हैं। फिल्म ‘कटहल’ के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि सूबे के मंत्री के घर से दो कटहल चोरी हो जाते हैं, जिसके लिए वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में सान्या मल्होत्रा मंत्री के घर से चोरी हुए दो ‘कटहल’ की तलाश जारी कर देती है। सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘कटहल’ 19 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा राजपाल यादव और विजय राज लीड रोल में हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें