Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sohum Shah Films का मास्टरप्लान, ‘Tumbbad 2’ में दिखेगी अब तक की सबसे गहरी और रिच डिटेलिंग

March 27, 2026

Sohum Shah Films का मास्टरप्लान, ‘Tumbbad 2’ में दिखेगी अब तक की सबसे गहरी और रिच डिटेलिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क: सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक कल्ट क्लासिक थी, जिसने रहस्य, लोककथाओं और हॉरर के तत्वों को बेहद शानदार तरीके से जोड़ा था। समय के साथ इस फिल्म ने एक मजबूत और वफादार फैनबेस बना लिया, और 2024 में री-रिलीज के बाद इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई, जहां यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज इंडियन फिल्मों में से एक बन गई। ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लंबे समय से जबरदस्त चर्चा चल रही थी, और हाल ही में सोहम शाह ने आधिकारिक रूप से ‘तुम्बाड 2’ की घोषणा कर दी है।

अब उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं और ऐसा लग रहा है कि सोहम शाह फिल्म्स एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, ‘तुम्बाड 2’ को पहले से कहीं बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है, जिसमें बेहद रियलिस्टिक वातावरण तैयार करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी आगे निकल सके जिसने खुद एक क्लासिक का दर्जा हासिल किया था।

एक स्वतंत्र इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “सोहम शाह फिल्म्स बेहद रियलिस्टिक वातावरण तैयार कर रही है और साथ ही बड़े पैमाने पर रियल लोकेशन शूट की भी योजना बना रही है, ताकि ‘तुम्बाड’ में दिखी डिटेलिंग को भी पीछे छोड़ा जा सके, जिसने इसे एक कल्ट क्लासिक बनाया था। मेकर्स किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे हैं और इस सीक्वल को एक ग्रैंड मैग्नम ओपस के तौर पर तैयार किया जा रहा है।”

यह भी हाल ही में सामने आया है कि इस सीक्वल की शूटिंग करीब 200 दिनों से ज्यादा चलेगी और मुंबई में 7-8 एकड़ में एक विशाल सेट बनाया जा रहा है, जो एक पूरे शहर जैसा दिखाई देगा और फिल्म के शुरुआती हिस्से की शूटिंग यहीं पर की जाएगी। इससे साफ है कि सोहम शाह फिल्म्स दर्शकों को एक बेहद इमर्सिव अनुभव देने की तैयारी में है, जिससे इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी। ‘तुम्बाड 2’ को सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत, पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसका नेतृत्व अनुभवी निर्माता डॉ. जयंतिलाल गड़ा कर रहे हैं। पेन स्टूडियोज पहले भी ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सपोर्ट कर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें