Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी एक्ट्रैस मृदुला ओबेरॉय सुसाइड सीन की शूटिंग के दौरान बेहोश

October 16, 2023

टीवी एक्ट्रैस मृदुला ओबेरॉय सुसाइड सीन की शूटिंग के दौरान बेहोश

मुंबई: एक्ट्रैस मृदुला ओबेरॉय इस समय अपने अपकमिंग शो बाघिन की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने सुसाइड सीन की शूटिंग एक्सपीरियंस को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘हम अपने फाइनल शैड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं और क्लाइमैक्स बहुत दिलचस्प है। मैं एक नैगेटिव रोल निभा रही हूं और अंत में मुझे अपनी गलती का अहसास होता है। अपराध बोध के चलते मैं सुसाइड की कोशिश करती हूं।’ मृदुला ने आगे कहा, ‘मैं सैट पर सचमुच उस समय बेहोश हो गई जब मैं खुद को फांसी लगाने का सीन शूट करने वाली थी। यह डरावना और बहुत परेशान करने वाला था।

मैं काफी इमोशनल हूं और व्यवस्थाओं को देखकर सब कुछ बहुत दुखद लग रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं इमोशनल और दुखी होती हूं तो अक्सर मेरा ब्लड प्रेैशर लो हो जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसी गंभीर परिस्थितियों को संभालते समय खुद को कमजोर पाती हूं, चाहे वह असल में हो या अभिनय के दौरान। मैं उन लोगों के लिए बहुत खुश हूं जो ऐसी स्थितियों की कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। बहुत सी बातें सोच कर मेरी आंखों में आंसू आ गए। अंत में मैंने सीन की शूटिंग पूरी की।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें