Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

TV के दिलों की Siddharth Nigam निगम और Sumedh Mudgalkar करेंगे ITA अवॉर्ड्स 2024 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल

December 23, 2024

TV के दिलों की Siddharth Nigam निगम और Sumedh Mudgalkar करेंगे ITA अवॉर्ड्स 2024 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल

मुंबई: 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स (ITA) 2024 की रात पूरी तरह से ग्लैमर, मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरी थी, जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन टेलेंटस का जश्न मनाया गया। रेड कार्पेट पर टीवी, फिल्म और ओटीटी की कई मशहूर हस्तियां नजर आईं, जो अपनी स्टाइल और अदा से सबको दीवाना बना गईं।

मशहूर टीवी पर्सनेलिटीज जैसे रूपाली गांगुली, भाविका शर्मा, अलीशा परवीन, शिवम खजूरिया, फहमान खान, सोनाक्षी बत्रा, रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, कंवर ढिल्लों, नेहा हरसौरा, अभिका मालाकार, कृशाल आहूजा, गश्मीर महाजनी, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और कई अन्य ने अपनी शानदार मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया। बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे, जैसे राजकुमार राव और तापसी पन्नू, ने भी शाम को अपनी ग्लैमर से सजाया। इस तरह से रेड कार्पेट पर टीवी और बॉलीवुड के सितारे साथ में अपनी शान, खूबसूरती और स्टाइल का जलवा बिखेरते नजर आए।

ITA अवॉर्ड्स इंडियन टेलीविजन के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक हैं, जो इंडस्ट्री में बेहतरीन उपलब्धियों, क्रिएटिविटी और योगदान का जश्न मनाते हैं। इस साल के सेरेमनी में उन शानदार टैलेंट को सम्मानित किया गया है, जो अपनी यादगार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानियों से टेलीविजन को खास बनाते हैं।

ITA अवॉर्ड्स में इस बार अवॉर्ड्स के साथ-साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस का तड़का भी देखने को मिला। सिद्धार्थ निगम और सुमेध मुद्गलकर ने ‘त्योहार के रंग’ एक्ट से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिद्धार्थ निगम और सुमेध मुद्गलकर की “गजानना” गाने पर परफॉर्मेंस ने दर्शकों को हैरान कर दिया। उनकी दमदार और सधी हुई परफॉर्मेंस ने सबका दिल छू लिया। एनर्जी से भरे डांस मूव्स और जबरदस्त स्टेज प्रजेंस के साथ, उनका परफॉर्मेंस एक विजुअल ट्रीट से कम नहीं था।

उनकी स्टेज पर केमिस्ट्री साफ़ दिख रही थी, जिसने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया और उन्हें स्क्रीन से चिपकाए रखा। इस जोड़ी की एनर्जी से भरी हुई परफॉर्मेंस ने ट्रेडिशनल और मॉडर्निटी का बेहतरीन मेल पेश किया, जिससे यह परफॉर्मेंस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई। 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 31 दिसंबर, 2024 को शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें