Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी मेरा पहला प्यार, लेकिन मैं ओटीटी को एक्सप्लोर करना चाहती हूं: रूही चतुर्वेदी

April 29, 2023

टीवी मेरा पहला प्यार, लेकिन मैं ओटीटी को एक्सप्लोर करना चाहती हूं: रूही चतुर्वेदी

मुंबई: कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं, लेकिन उनका मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के विभिन्न अवसर प्रदान करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका पहला प्यार हमेशा टीवी रहेगा।

एक्ट्रेस ने ओटीटी को एक्सप्लोर करने के बारे में बोलते हुए कहा, ओटीटी प्लेटफार्म ने अभिनेताओं के लिए नए रास्ते खोले हैं। इन प्लेटफार्मों पर कई कंटेंट उपलब्ध है और सभी के लिए कुछ न कुछ है। एक एक्टर के रूप में, मैं अलग-अलग जोनर में काम करने और नई भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने को लेकर उत्साहित हूं।उन्होंने कहा, टीवी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा, लेकिन मैं इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकती कि एक एक्टर के रूप में, अपनी प्रतिभा को व्यापक बनाना और खुद को कुछ भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखना महत्वपूर्ण है।रूही चतुवेर्दी लोकप्रिय रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगी, जो कंटेस्टेंट्स के फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ का टेस्ट करती है। वह खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें