Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Twinkle Khanna का नया तड़का: हंसी ठहाकों के साथ आई Mrs Funnybones Returns

December 4, 2025

Twinkle Khanna का नया तड़का: हंसी ठहाकों के साथ आई Mrs Funnybones Returns

दिल्ली: भारत ट्विंकल खन्ना ने अपनी बहुप्रतीक्षित किताब Mrs Funnybones Returns का दिल्ली में आधिकारिक लॉन्च किया, जो उनकी सिग्नेचर बुद्धिमत्ता और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर आधारित चुटीली लेखन शैली की लगभग एक दशक बाद वापसी है। उनकी पहली किताब Mrs Funnybones वर्ष 2015 में बेस्टसेलर बनी थी।

यह कार्यक्रम मनोरंजन, कला, व्यवसाय और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित महिलाओं की उपस्थिति से सजा रहा। प्रमुख मेहमानों में दिग्गज अभिनेत्री और सांस्कृतिक आइकन शर्मिला टैगोर, प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और नाट्य वृक्ष की संस्थापक गीता चंद्रन, और देश की अग्रणी पर्सनल फाइनेंस विशेषज्ञ मोनिका हालन शामिल थीं। इसके अलावा पल्लवी श्रॉफ, लैला तैयबजी, और मीरा कुलकर्णी जैसी विशिष्ट हस्तियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र में ट्विंकल खन्ना ने महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा-“हम हमेशा एक-दूसरे के लिए cheer करते हैं, इसलिए हम सब यहाँ हैं। और हर वह महिला जिसे मैं सीढ़ियाँ चढ़ते हुए देखती हूँ, वहाँ एक पुरुष बगल में खड़ा होकर उसके लिए ताली बजा सकता है, लेकिन असल में उसकी सीढ़ी को पकड़कर रखने वाली दूसरी महिलाएँ ही होती हैं। उसकी बहनें, उसकी माँएँ और उसकी मदद करने वाली महिलाएँ जो उस सीढ़ी को मजबूती से पकड़कर रखती हैं ताकि वह ऊपर चढ़ सके।”

इस लॉन्च की सबसे खास बात यह रही कि पूरा कार्यक्रम मेहमानों और पत्रकारों से लेकर कोर अटेंडीज़ तक सिर्फ महिलाओं की भागीदारी वाला रहा। यह महिला सौहार्द्र, रचनात्मकता और सशक्तिकरण का एक प्रभावशाली उत्सव बन गया।

ट्विंकल की पहली किताब Mrs Funnybones अपने बेबाक और हास्यपूर्ण अंदाज़ के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हुई थी, जो उनकी अख़बार की कॉलम लेखन शैली से प्रेरित थी। Mrs Funnybones Returns में वह फिर लौट रही हैं अपनी पैनी नज़र और सिग्नेचर सास (sass) के साथ—इस बार और भी धारदार अंदाज़ में। अब देशभर में उपलब्ध, Mrs Funnybones Returns के बारे में अनुमान है कि यह पाठकों का ध्यान तुरंत खींचेगी और अपेक्षा से अधिक तेज़ी से बिक्री में आगे बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें