Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना के राज संधू का दिल को छूने वाला वीडियो गीत हुआ जारी

September 19, 2023

ऊना के राज संधू का दिल को छूने वाला वीडियो गीत हुआ जारी

ऊना (राजीव भनोट): मॉडलिंग की दुनिया में मिस्टर हिमाचल, मिस्टर चंडीगढ़, मिस्टर नॉर्थ इंडिया इंडियन सुपर मॉडल मेगा मॉडल के तौर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ऊना के राज संधू के कई वीडियो एल्बम अब तक गीत संगीत की दुनिया में धूम मचा चुके हैं और आज उनका नया दिल छूने वाला वीडियो गीत गुमशुदा नाम से जारी हुआ है।

राज संधू इस वीडियो में फिल्माए गए गीत एल्बम में लीड रोल में हैं । पूर्व में वरिष्ठ कर्मचारी नेता रह चुके हरि चंद संधू के बेटे राज संधू ने अपनी प्रतिभा से जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है और मॉडलिंग की दुनिया में एक स्टार बन कर उभरे हैं। कई वीडियो एल्बम में वे शानदार अभिनय कर चुके हैं और उनकी कई वीडियो एल्बम यूट्यूब पर धमाल मचा चुकी हैं।

“गुमशुदा” एक दिल को छूने वाला उदास गीत है. इस पर राज संधू ने शानदार अभिनय किया है। वीडियो एल्बम की प्रोड्यूसर आरिया. के. स्वयं भी इन गीत में मुख्य अभिनेत्री रोल में हैं .आरिया. के. थिएटर बैकग्राउंड से हैं और रैंप शोज में जलवे बिखेरने के साथ-साथ वह अभय देओल की नानू की जानु फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं।

राज संधू ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग व अभिनय की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और देश के जाने-माने गायकों की आवाज में दर्जनों म्यूजिक वीडियोज में वह अपना हुनर दिखा चुके हैं । इनमें कई वीडियो एल्बम का निर्देशन वालीवुड के मशहूर नाम पराग एंड प्रयास चौधरी द्वारा किया गया है। इस वीडियो एल्बम की सिंगर अन्वेषा है जिसने अपनी मखमली जादुई आवाज में इस वीडियो में जान डाल दी है। राज संधू और आरिया. के.ने दिल छूने वाले म्यूजिक वीडियो में बहुत ही शानदार अभिनय किया है और उनका अभिनय लोगों के दिलों में उतर जाता है.

गीत संगीत प्रेमियों ने राज संधू को उसके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें