Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahid Kapoor स्टारर “Deva” के पोस्टर में छुपे हैं कहानी के अनकहे राज, इनसाइडर ने बताई खास बात

January 22, 2025

Shahid Kapoor स्टारर “Deva” के पोस्टर में छुपे हैं कहानी के अनकहे राज, इनसाइडर ने बताई खास बात

मुंबई: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘देवा’ बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है। ये मच अवेटेड फिल्म शाहिद को एक बार फिर एक्शन से भरपूर अंदाज में लेकर आ रही है। पूजा हेगड़े की मौजूदगी इसे और भी खास बना रही है।

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने फिल्म का क्रेज बढ़ाने के लिए धमाकेदार पोस्टर्स, जबरदस्त टीजर और पहला गाना “भसड़ मचा” रिलीज किया है। ये सब कुछ फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है। जबरदस्त ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इसके शानदार विजुअल्स और सीक्वेंस देखकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

हालांकि, फैंस को देव का पहला लुक काफी दिलचस्प लगा, जिसमें शाहिद कपूर के पीछे महान अभिनेता अमिताभ बच्चन की ग्रैफिटी दिखाई दी।

एक इंडस्ट्री इंसाइडर का कहना है कि देवा के पहले पोस्टर में फिल्म की कहानी के कुछ छुपे हुए संकेत दिए गए हैं। शाहिद कपूर का रग्ड और रॉ लुक, और उनके पीछे अमिताभ बच्चन की ग्रैफिटी महज डिजाइन का हिस्सा नहीं है, बल्कि फिल्म के टोन और कहानी की तरफ इशारा करता है।

ये सारी डिटेल्स यूं ही नहीं डाली गई हैं, बल्कि इन्हें खास तौर पर इस तरह से रखा गया है कि दर्शकों में जिज्ञासा बढ़े और वो इन विजुअल्स और कहानी के बीच के कनेक्शन को समझने की कोशिश करें। ये एक होशियारी भरा तरीका है प्लॉट को टीज़ करने का, जबकि सस्पेंस को भी बरकरार रखा गया है।

डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज़ ने देवा में ग्रैफिटी के मतलब और उसकी अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैं अमिताभ बच्चन का बड़ा फैन हूं, इसलिए मैंने फिल्म में उनकी ग्रैफिटी शामिल करने का फैसला किया। ये ग्रैफिटी और अमिताभ बच्चन का आभा फिल्म में एक खास भूमिका निभाते हैं। जब आप देवा देखेंगे, तो समझ पाएंगे कि ये एलिमेंट कितना जरूरी है और इसे क्यों जोड़ा गया है।”

देवा का ट्रेलर और गाना आते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फैंस इसके दमदार एक्शन और जबरदस्त एक्साइटमेंट की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में शाहिद कपूर का पावरफुल कमबैक दिखता है, जो पूरी तरह से एक मसाला एंटरटेनर के अंदाज में है। हाई-एनर्जी सीन्स और शाहिद-पूजा की शानदार परफॉर्मेंस ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी देवा एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जिसे ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ये धमाकेदार फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें :- 27 अप्रैल को हिमाचल दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, यहां देखें पूरा शेड्यूल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें