Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उर्वशी ढोलकिया का हुआ कार एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर, जानें एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट

February 5, 2023

उर्वशी ढोलकिया का हुआ कार एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर, जानें एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को लेकर बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर मिल रही है के एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उर्वशी को किस तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार उर्वशी ढोलकिया का ये एक्सीडेंट शनिवार को तब हुआ जब वे एक्ट्रेस शो की शूटिंग के लिए अपने कार में बैठकर मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही थीं।

तभी काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेबंर्स बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक उर्वशी ने एक स्कूल बस होने के नाते इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

हालांकि रोड एक्सीडेंट में उर्वशी ढोलकिया को कोई भी गंभीर चोट आने की सूचना सामने नहीं आई है। सूत्रों के हवाले से ये बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उर्वशी ढोलकिया को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें